{"_id":"69bb0cfba5e239cde00b78ff","slug":"students-showed-dedication-questions-increased-the-challenge-barabanki-news-c-315-1-brp1005-161840-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छात्रों ने दिखाई लगन, सवालों ने बढ़ाई चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छात्रों ने दिखाई लगन, सवालों ने बढ़ाई चुनौती
Thu, 19 Mar 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में चल रही परीक्षाओं के तीसरे दिन अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति अच्छी रही। कक्षा एक के छात्रों ने मौखिक परीक्षा दी, जबकि कक्षा दो से आठ के छात्रों ने लिखित और मौखिक दोनों परीक्षा में भाग लिया। बुधवार को जिले भर में कुल 89.3 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।
पंजीकृत कुल 2,81,311 बच्चों में से 2,51,211 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सेदारी की। दरियाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज में पंजीकृत 202 छात्रों में से 199 छात्रों ने परीक्षा दी। अमन, राकेश, संध्या, अनूप आदि छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी के सवालों ने सोचने पर मजबूर किया, वहीं सामाजिक विज्ञान के कुछ प्रश्नों ने परीक्षा और चुनौतीपूर्ण बना दी। परीक्षा के दौरान बीईओ चंद्रशेखर यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज, प्राथमिक विद्यालय छेदा, कमरपुर, भिटौलीकला और प्राथमिक विद्यालय दरामनगर का निरीक्षण भी किया।