{"_id":"5d8672968ebc3e93d965861b","slug":"student-assaulted-barabanki-news-lko4828423184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवी के छात्र को प्रधानाचार्य ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवी के छात्र को प्रधानाचार्य ने पीटा
विज्ञापन
बाराबंकी। पढ़ाई को लेकर मिली शिकायत पर प्रधानाचार्य ने एक बच्चे को अपने कमरे में बुलाकर पिटाई कर दी। सूचना पर डीआईओएस ने घटना की जांच कराने के बाद प्रधानाचार्य को नोटिस भेजा है। उधर आरोपी प्रधानाचार्य ने बच्चे के अभिभावक से समझौता कर लिया।
यह मामला शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग का है। कक्षा-आठ में पढ़ने वाले बेटे की पढ़ाई को लेकर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को स्कूल में शिक्षकों से शिकायत की। आरोप है कि अभिभावक के घर जाने के बाद प्रधानाचार्य ने छात्र को अपने कक्ष में बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की। जानकारी पर डीआईओएस ने जीआईसी के प्रधानाचार्य जयकरन यादव व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या क्षमता रावत को कॉलेज भेजकर जांच कराई। प्रधानाचार्य पर छात्र को पीटने का आरोप सही पाया गया। हालांकि प्रधानाचार्य ने छात्र के अभिभावक से माफी मांगकर समझौता कर लिया।
उधर दो प्रधानाचार्यों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईओएस ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य द्वारा बच्चे की पिटाई की घटना जांच में सही मिली। हालांकि प्रधानाचार्य ने अपनी लगती मानते हुए अभिभावक से समझौता कर लिया। इसके बावजूद प्रधानाचार्य को नोटिस दी गई है।