फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Strong sun and humidity made me miserable

Barabanki News: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल

Sun, 21 Jul 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Strong sun and humidity made me miserable
बाराबंकी। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई इस दौरान निकलने वाली धूप इतनी तेज है कि लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। बहुत जरूरी होता है तभी लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूरवा चलेगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई, जिसके चलते काफी तेज धूप निकल रही है और उमस भी बढ़ गई है। इससे लोग खासे परेशान हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि लोगों घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस दौरान नौकरी पेशा, मजदूर और व्यापारी वर्ग के लोग ही घर के बाहर नजर आते हैं। आम आदमी शाम को सूर्यास्त के बाद ही बाजार के लिए निकलते हैं। तेज धूप और उमस की चपेट में आकर लोग बीमार भी हो रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed