फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   streer light

लाइट लगाने में गड़बड़ी की जांच शुरू, लेकिन कार्रवाई सिफर

Tue, 21 Dec 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
streer light
बाराबंकी। नगर पालिका और नगर पंचायतों में लाइट लगाने के नाम पर करोड़ों का गोलमाल किया गया है। इस मामले में पूरे जिले में जांच शुरू कराई गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि सीडीओ ने सभी ईओ से इसके लिए जवाब तलब किया है और कमी मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 13 नगर पंचायतें व एक नगर पालिका परिषद है। यहां पर बीते छह साल में रोड लाइटें लगाने में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की गई है। इस बात का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इसके बाद डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी नगर पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्र में बीते पांच साल में हुए सभी कार्य जिसमें सड़क, नाला, जलनिकासी इंतजाम, लाइट आदि की जांच कराने के लिए एक कमेटी बनाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

हालांकि यह नहीं बताया गया था कि कमेटी कितने दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद करीब एक माह बीत चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बीते दिनों डीएम ने जब सभी ईओ के साथ बैठक की तो उनसे इस बारे में जवाब तलब भी किया था। लेकिन इसमें सभी ईओ खुद को पाक साफ बताते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी। वहीं अब इस मामले में यह प्रयास किया जा रहा है कि कमियां बाहर न आएं जिससे कार्रवाई से बचा जा सके। इसी का नतीजा है कि इतना समय बीतने के बाद अभी तक जांच कहां पहुंची, यह बताने वाला कोई नहीं है।

नगर पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्र में बीते पांच सालों में हुए कामों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि कहीं कोई कमी मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-एकता सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed