Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stoves will run on biogas, reducing kitchen expenses.

Barabanki News: गोबर गैस से जलेगा चूल्हा, घटेगा रसोई का खर्च

Sat, 21 Nov 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stoves will run on biogas, reducing kitchen expenses.
बाराबंकी। ग्रामीण
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके घरेलू खर्च में कमी लाने के लिए गोबर गैस मिनी प्लांट स्थापित कराने की तैयारी है। महज 16 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्लांट से एक गाय के गोबर के जरिये तीन समय का खाना पकाने के साथ रोशनी की व्यवस्था भी की जा सकेगी। इसकी शुरुआत बहराइच में हो चुकी है।

अब बाराबंकी में भी इसे लागू करने की तैयारी है। इसके लिए एक निजी संस्था के साथ राष्ट्रीय आजीविका मिशन से समझौता (एमओयू) किया जा रहा है। इस पहल के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को गोबर गैस प्लांट के संचालन और उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण परिवारों को रसोई के लिए वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध होगा और गैस पर होने वाला खर्च कम करने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि पशुपालन करने वाले परिवार गोबर का उपयोग ऊर्जा उत्पादन में कर सकेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त सुनील कौशल ने बताया कि गोबर गैस प्लांट स्थापित कराने के लिए एक निजी संस्था के साथ एमओयू साइन होने जा रहा है। संस्था की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह पहल महिलाओं की आर्थिक बचत और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में उपयोगी साबित हो सकती है। योजना लागू होने से पशुपालन करने वाले परिवारों को गोबर का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही रसोई के ईंधन पर निर्भरता और खर्च कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ीं
जिले में 22 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, जिनसे दो लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब डेढ़ लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब इनके घरेलू खर्च को कम करने के उद्देश्य से गोबर गैस मिनी प्लांट की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed