Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Storm and rain wreak havoc again, crops destroyed

Barabanki News: फिर बरपा आंधी-पानी का कहर, फसलें चौपट

Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc again, crops destroyed
बाराबंकी। जिले में 24 घंटे बाद एक बार फिर बदले मौसम के मिजाज ने जमकर कहर बरपाया। शनिवार को भोर तीन बजे करीब आई तेज आंधी के कारण खेतों में पड़ी फसल गिरने के साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ व बिजली के खंभे उखड़कर गिर जाने के कारण घंटों आवागमन भी ठप रहा। आंधी के बाद हुई बारिश से गेहूं के खेतों में पानी भर जाने के साथ चौपट हुई टमाटर खरबूजा, तरबूज औैर आम की फसल के कारण किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम ने ऐसी पलटी मारी कि इसकी चपेट में गेहूं, टमाटर, ख्ररबूजा, तरबूज और आम की फसल को हुए नुकसान से किसान खासे परेशान हैं। आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी घंटों आवागमन बाधित रहा। अयोध्या हाईवे पर बजहा, दादरा, सफदरगंज के पास पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पेट्रोलिंग आफिसर संदीप कुमार ने बताया कि पेंड़ों का हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर देवा मार्ग पर बसारा के निकट मार्ग पर पेड़ गिर गया। मार्ग के बीचोबीच पेड़ गिरने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर पेड़ को रास्ते से हटाया। रामनगर से सफदरगंज जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। टिकैतनगर के नूरवाफ निवासी अब्दुल वाशिद के मकान पर आंधी के दौरान बगल में लगा नीम का पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा। सिरौलीगौसपुर के उटवा गांव में बराती लाल के घर के बगल लगा नीम का पेड़ घर पर गिर गया। उसके अंदर रह रहे लोगों ने किसी प्रकार भाग कर जान बचाई पर मवेशियों को चोटें आई हैं। दरियाबाद के इटौरा गांव में पूरन के घर पर एक पुराना नीम का पेड़ गिर जाने से उसके नीचे दबकर तीन मवेशी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
फसलाें को पहुंचा नुकसान
जिले में एक लाख 31 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 11 हजार हेक्टेयर में टमाटर, 10 हजार हेक्टेयर में खरबूजा और सात हजार हेक्टेयर में तरबूज की खेती किसानों ने की है। शनिवार की भोर बेमौसम बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मौजूदा समय में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी और उसकी कटाई तथा मड़ाई का कार्य चल रहा है। पीठापुर के किसान मनोज कुमार ने बताया कि इससे खरबूजा और तरबूज को काफी नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से गेहूं की फसल के भीग जाने से इसकी कटाई का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।
हलका लेखपालों ने शुरू किया सर्वे
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के आदेश पर फसलों को हुए नुकसान का आंकलन भी हलका लेखपाल के स्तर पर शुरू करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई तय होगी। इस कार्य में जिले के सभी लेखपालों को लगाया गया है। कृषि विभाग ने भी फसलों के नुकसान का सर्वे कराए जाने का कार्य शुरू करा दिया है।

दिन में तेज धूप से चढ़ा पारा
शनिवार को भोर में आए आंधी पानी के बाद दिन में तेज धूप के साथ पारा फिर चढ़ने लगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार काे दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। तेज धूप के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed