{"_id":"4dffb941be967eb65a7627baa1916c5e","slug":"standing-with-missing-sweeper-dismissed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब सात स्थाई सफाई कर्मचारी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब सात स्थाई सफाई कर्मचारी बर्खास्त
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे स्थाई सात सफाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, मतदान ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले 12 सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा रविवार को की गई। जिला पंचायत राज विभाग में तैनात और लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे स्थाई सात सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है।
बर्खास्त किए गए कर्मियों में विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत हसनपुर टांडा में तैनात हनोमान प्रसाद, मसौली ब्लॉक की पंचायत देवकलिया (टेेरासानी) में तैनात कपूर, इसी ब्लॉक की पंचायत बड़ागांव में तैनात अशोक कुमार, भयारा पंचायत में तैनात राजेंद्र कुमार, विकास खंड निंदूरा की पंचायत चकिया (ताहिरपुर) में तैनात सुरेश चंद्र, इसी ब्लॉक की पंचायत मल्लावां में तैनात पवन कुमार और विकास खंड हरख की पंचायत शरीफाबाद (सतरिख देहात) में तैनात जगदीश राना शामिल हैं। यह कर्मचारी ड्यूटी से बिना बताए लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। नोटिस व सूचना के बाद भी यह कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे न ही कोई सूचना दी। जिस पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
वहीं पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में ड्यूटी में लगाए गए 12 स्थाई सफाईकर्मियों के अनुपस्थित रहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मियों में विकास खंड निंदूरा की पंचायत के महमूदपुर बनौगा में तैनात कमल सिंह, इसी ब्लॉक की पंचायत अखईपुर में तैनात श्रीनरायन, विकास खंड रामनगर की पंचायत अगानपुर में तैनात मनोज कुमार दुबे, इसी ब्लॉक की पंचायत छिखलखा में तैनात राजन लाल, पंचायत फतेहउल्लापुर में तैनात अनिल कुमार तिवारी व पंचायत डडियामऊ में तैनात जितेंद्र कुमार, विकास खंड देवा की पंचायत खनवाहा में तैनात हंसराज सिंह, विकास खंड बनीकोडर की पंचायत लकड़िया में तैनात प्रदीप, इसी ब्लॉक की पंचायत देवकली में तैनात सुमित, विकास खंड मसौली की पंचायत रसौली में तैनात रूप कुमार, विकास खंड हरख की पंचायत टेरा में तैनात मो यामीन, विकास खंड पूरेडलई की पंचायत असवा में तैनात देवेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
बिना सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे सात सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं जिन 12 सफाई कर्मियों को निलंबित किया गया है इनकी ड्यूटी पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में लगाई गई थी। लेकिन यह कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अभय कुमार शाही, डीपीआरओ