फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   stalls demolished in storm & water, conference organised in auditorium

आंधी पानी में ढहा पंडाल, ऑडिटोरियम में हुआ सम्मेलन

Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
stalls demolished in storm & water, conference organised in auditorium
आंधी पानी में ढहा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के पहले ही लाखों की लागत से बनाया गया पंडाल सोमवार भोर आई तेज आंधी पानी में ढह गया। हालांकि भाजपा नेताओं ने किसी तरह से आननफानन ऑडिटोरियम में सम्मेलन संपन्न करवाया। 
विज्ञापन


अवध क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शहर के जीआईसी मैदान में करीब एक सप्ताह से पंडाल तैयार किया जा रहा था। रविवार की रात पंडाल पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था और यहां पर हर किसी के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार की भोर आई तेज आंधी व पानी ने भाजपा के पंडाल को पूरी तरह धराशायी कर दिया। जीआईसी मैदान में पानी भरने के चलते पंडाल पूरी तरह से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल गिरने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात जरूर कही जा रही है। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि यदि आंधी इतनी ही तेज थी तो बाहर लगी नेताओं की होर्डिंग्स क्यों नहीं ढह गई। इससे साफ होता है पंडाल बनाने में कहीं न कहीं चूक जरूर की गई है। 

कार्यकर्ताओं में रहा अफरा तफरी का माहौल
मुख्य पंडाल ढहने के बाद भाजपा का सम्मेलन ऑडिटोरियम में करवाया गया। करीब 25 से 30 हजार से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचने से यहां पर लोगों को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिल सकी। ऑडिटोरियम में मौजूद लोग तो किसी तरह बैठे रहे लेकिन बाहर मौजूद कार्यकर्ता व अन्य लोग धूप में इधर-उधर घूमते दिखे और अफरा तफरी का माहौल भी व्याप्त रहा।

भगवा रंग में रंगा राजमार्ग 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के चलते शहर का नजारा बदला रहा। कभी सपा के पोस्टरों व बैनरों से पटा फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग सोमवार को भगवा रंग में रंगा नजर आया। राजमार्ग के दोनों ओर अमित शाह व अन्य भाजपा नेताओं की होर्डिंग्स लगी थी तो राजमार्ग के बीच में लगी स्ट्रीट लाइटों पर भी होर्डिंग्स का कब्जा था। साथ ही भगवा व हरे रंग के झंडे नजर आ रहे थे।

छावनी बना रहा राजमार्ग 
कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए राजमार्ग को जाने वाले सभी स्थानों पर पुलिस व्यवस्था रही। देवा तिराहा पर पुलिस ने बैरिकेंटग कर रखी थी तो जीआईसी के सामने, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा, बस स्टॉप पुलिस लाइन चौराहा, रामनगर तिराहा आदि जगहों पर सशस्त्र भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

मार्ग डायवर्जन से बढ़ी रही राहगीरों की मुसीबत
राजमार्ग से यात्री वाहनाें व बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी गई। रोडवेज की बसें भी राजकमल रोड होते हुए रामनगर व सफदरगंज की ओर गई। टेंपो भी गली कूचाें से होकर गुजरे। रूट डायवर्जन होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 

जब खुलवा दी पैंट
जीआईसी गेट के सामाने एक दरोगा व सिपाही ने एक बाइक वाले को पकड़ रखा था। शायद उसके पास गाड़ी के कुछ कागज कम थे। पहले तो दारोगा ने हाथ उठा युवक को अरदब में लेने की कोशिश की। इसके बाद सिपाही ने युवक की शर्ट बाहर देख उसे पैंट खोल कर अंदर करने के लिए कहा। मरता क्या न करता। युवक ने रास्ते में ही जींस की हुक खोल शर्ट अंदर की तो उसकी जान बची। 


पार्किंग स्थल बना जिला अस्पताल परिसर 
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूर दराज से भी आए थे। वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलने से सभी से अपने वाहन जिला अस्पताल परिसर में ही खड़े कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed