फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stadium A won the match0

Barabanki News: बेहतरीन बल्लेबाजी से स्टेडियम ए ने जीता मैच

Wed, 31 Jan 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 31 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Stadium A won the match0
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सेवंथ डे पब्लिक स्कूल जूनियर क्रिकेट लीग के दूसरे दिन एक मैच खेला गया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम ए और बीबीडी स्पोर्ट्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कड़े क्षेत्ररक्षण व बेहतरीन बल्लेबाजी से स्टेडियम ए टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन



मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम ए टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बीबीडी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की और अनु पाठक ने 27 रन आदर्श सिंह ने 23 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। लेकिन स्टेडियम ए टीम के खिलाड़ी आयुष द्विवेदी ने चार विकेट लेकर बीबीडी स्पोर्ट्स टीम को जबरदस्त झटका दिया।
विज्ञापन




कड़े क्षेत्ररक्षण व विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और रनों की रफ्तार थम सी गई और बीबीडी स्पोर्ट्स की टीम कुल 112 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। निशांत राय ने चौके व छक्के लगाते हुए तेजी से 35 रन बनाए। निशांत के आउट होते ही आयुष ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन शॉट लगाते हुए तेजी से 29 रन बनाए। आयुष के आउट होने के बाद भी रन की रफ्तार कम नहीं हुई और टीम ने 21 ओवर में 112 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान ने आयुष द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर सेवंथ डे पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आफाक अली, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तारिक जिलानी, सचिव डॉ. जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed