फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Spread measles in two villages

दो गांवों में फैला खसरा चपेट में आए 11 लोग

Thu, 26 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 26 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Spread measles in two villages
खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड हरख के दो गांवों में फैली गंदगी के चलते संक्रमण रोग ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। बीते कई दिनों से इन गावों में खसरे के प्रकोप से लोग चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है जिससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


हरख ब्लॉक के ग्राम शेखनापुर में बीते कई दिनों से लोग खसरे से पीड़ित हैं। गांव में फैली गंदगी के चलते संक्रमण रोग फैल रहा है। इस गांव के मनु यादव (7), श्रवण (25), राजा यादव (8), रामविलास का पुत्र नितिन (8), शुगन (5), अमरदीप (21) और कुलदीप (6) खसरे से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


वहीं भगवानपुर गांव में प्रमोद कुमार, आदर्श कुमार (8), ललित कुमार (6), छोटू (3) खसरा से पीड़ित हैं। बीते कई दिनों से यह लोग खसरे से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सामुदाकि स्वास्थ्य केंद्र सतरिख पर की लेकिन अब तक कोई स्वास्थ्य कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा है जिससे खसरा पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखनापुर के ग्रामीणों का कहना है कि कई माह से सफाईकर्मी के नहीं आने से पूरे गांव में गंदगी की भरमान है जिससे संक्रमण रोग फैल रहा है। गांवों में खसरा फैलने की जानकारी नहीं मिल सकी है। खसरा प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीम भेज कर दवाओं का वितरण कराया जाएगा। यदि किसी की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सतीश चंद्रा, सीएमओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed