फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Special booth for 18 plus women and parents

18 प्लस महिलाओं और अभिभावकों के लिए बने स्पेशल बूथ

Sun, 06 Jun 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Special booth for 18 plus women and parents
बाराबंकी। कोरोना वायरस के प्रकोप से 18 प्लस महिलाओं और अभिभावकों को बचाने के लिए दो-दो स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आधी आबादी के लिए दो अलग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण में और तेजी लाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए इस सत्र दस और बूथ बढ़ा दिए गए हैं अभी तक 18 प्लस वालों का 16 बूथों पर ही टीकाकरण हो रहा था लेकिन अब यह संख्या अब 26 कर दी गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर सोमवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय सत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस सत्र में आधी आबादी का विशेष ध्यान रखते हुए दो अलग बूथ बनाए गए हैं यहां पर 18 प्लस आयु की महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके साथ 12 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों के अभिभावकों के लिए भी दो स्पेशल बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर केवल उन्हीं को टीका लगाया जाएगा जिनके बच्चे 12 साल के हो चुके हैं। यहीं नहीं टीकाकरण को और गति देने तथा 18 प्लस के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाए जाने के उद्देश्य से बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई।
पहली जून से शुरू हुए पहले सत्र में जहां 18 प्लस वालों के लिए 16 बूथ बनाए गए थे वहीं सोमवार यानि 7 जून से 12 जूून तक चलने वाले इस छह दिवसीय सत्र के लिए इस बार 26 बूथ बनाए गए हैं।
इन बूथों के माध्यम से जिले भर के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन से मिले निर्देशों के बाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
18 प्लस महिलाओं के लिए जिला महिला अस्पताल और सीएचसी जहांगीराबाद को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार अभिभावक (12 साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों के माता-पिता) के लिए रामसेवक इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग और निबलेट कॉलेज में स्पेशल बूथ बनाए गए हैं।
जिला अस्पताल, नगर पालिका, रामसेवक यादव स्कूल, सीएचसी रामसनेहीघाट, रामनगर, हैदरगढ़, जैदपुर, बड़ागांव, दरियाबाद, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, देवा, सिद्धौर, फतेहपुर, त्रिवेदीगंज, जाटा बरौली, सतरिख, कोठी, जहांगीराबाद और पीएचसी कुर्सी को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि शासन के आदेश पर18 प्लस महिलाओं के लिए दो स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष पूरी हो चुकी है उनके अभिभावकों के लिए भी दो बूथ बनाए गए हैं।
सोमवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय टीकाकरण सत्र के लिए इस बार बूथों की संख्या बढ़ाकर 26 कर दी गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराया जा सके। पात्र लोगों से अपील की जाती है कि वे अपने निकट के बूथ पर पहुंच टीका जरूर लगवाएं।

7 जून से शुरू हो रहे टीकाकरण के नए सत्र में ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए अब सुपर-60 की जगह पर सुपर-75 शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में टीकाकरण के लिए पांच-पांच बूथ बनाए जाएंगे जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जनता का टीकाकरण किया जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों का टीकाकरण हो सकेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी द्वारा जारी एक आदेश में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed