फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP workers stage protest; long traffic jam on the highway.

Barabanki News: सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हाईवे पर लंबा जाम

Fri, 11 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP workers stage protest; long traffic jam on the highway.
रामनगर। गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामनगर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं को रोका तो उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से करीब सवा दो घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सपा नेता राजपाल कश्यप की अगुवाई में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की शिथिल कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए चौराहे पर सुबह 10:30 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो किलोमीटर तक लगे जाम में फंसने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलना पड़ी।
विज्ञापन

स्थिति को संभालने के लिए रामनगर, बदोसराय, मसौली सहित कई थानों का पुलिस बल चौराहे पर तैनात रहा। सपा नेता राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने प्रदेश में कानून राज के बजाय जंगल राज होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के साथ दोषियों के घर पर बुलडोजर चलाने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। बमुश्किल प्रदर्शनकारियों को दोपहर करीब 12:45 बजे हाईवे से हटाया जा सका। इसके बाद भी हाईवे पर आवागमन धीरे-धीरे बहाल हुआ। प्रदर्शन में सूरज, संजय विद्यार्थी, महमूद सिद्दीकी, मोहम्मद कासिम सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं को डाक बंगले में बैठाया
विनोद साहनी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवई, पूर्व जिलाध्यक्ष बहराइच लक्ष्मी नारायण यादव, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी आदि को बुढवल चौराहे पर रोक लिया गया। इसके बाद इन सभी को रामनगर डाक बंगले में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed