फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sp workers ruckus in mandi, Paddy purchasing stalled

सपाइयों का मंडी में हंगामा, धान खरीद ठप

Fri, 04 Dec 2015 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खुद को सपा नेता बता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने 20 ट्रॉली खराब धान तौलने के लिए नवीन सब्जी मंडी में जमकर हंगामा किया। यहां पर मौजूद कर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने अपने दो दर्जन साथियों को बुलाकर श्रमिकों को जमकर पीटा। यही नहीं, जबरिया दो ट्रॉली धान की तौल भी कराई। श्रमिकों ने इसका विरोध करते हुए तौल ठप कर दी। क्रय केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।
विज्ञापन



नवीन सब्जी मंडी में विपणन शाखा का धान खरीद केंद्र खुला है। यहां पर बंधौली के रहने वाले सुनील, राजू, प्रदीप, रवि गौतम, राममिलन समेत 16 श्रमिक धान की तौल में लगाए गए हैं। इन श्रमिकों का आरोप है कि गुरुवार शाम सरायं बुधेड़ी निवासी सपा कार्यकर्ता बबलू सिंह और दरहरा निवासी उमाशंकर आए और खुद को सपा नेता बताते हुए 20 ट्रॉली खराब धान को तौलने का दबाव बनाने लगे। श्रमिकों और दूसरे किसानों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने वहां जमकर हंगामा किया और फोन से दो दर्जन साथियों को बुला लिया। इसके बाद विरोध करने वाले श्रमिकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जबरिया दो ट्रॉली धान की तौल भी कराई। इसके बाद कर्मियों ने मंडी में धान खरीद पूरी तरह ठप कर दी। इस कारण लगभग 50 किसानों का धान खुले में ट्रॉलियों पर पड़ा है।
विज्ञापन


शुक्रवार पूरे दिन धान खरीद ठप रही। रामपुर के किसान विजय कुमार ने बताया कि मौसम खराब है। ऐसे में कहीं बूंदाबांदी हो गई तो ज्यादा नुकसान हो जाएगा। श्रमिक  सुनील ने बताया कि ये लोग पहले अपना धान राइस मिल पर ले गए थे लेकिन धान खराब होने की वजह से वहां पर तौल नहीं की गई। तब ये लोग रात करीब आठ यही धान लेकर क्रय केंद्र पर आ गए थे। इस बात की जानकारी रात में ही क्रय केंद्र प्रभारी को दे दी गई थी। शुक्रवार सुबह क्रय केंद्र प्रभारी ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से और जिलाधिकारी से की है। श्रमिकों की मांग है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक धान की एक ट्रॉली भी नहीं तौली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed