फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Social distancing is not being followed

नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Social distancing is not being followed
बाराबंकी। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसके बावजूद बाजार में जुट रही भीड़ द्वारा हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। लोगों के चेहरे से मास्क पूरी तरह नदारद हो चुका है। यहीं नहीं आम आदमी से लेकर व्यापारी तक, कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा है। शासन ने ओमिक्रॉन जैसे खतरनाक वैरिएंट से सावधान रहने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, इसके बावजूद लोग सुधर नहीं रहे हैं। यदि समय रहते नहीं चेते तो ये लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विदेशों में मिल रहे ओमिक्रॉन के केसों के बाद तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बाद शासन ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है लेकिन बाजार में जुटने वाली भीड़ इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर में धनोखर चौराहा, घंटाघर, निबलेट तिराहा, छाया चौराहा, सिविल लाइन रोड, राजकमल रोड, नाका सतरिख, नाका पैसार, बड़ेल, रामसेवक चौराहा, पायनियर चौराहा, नीम चौराहा, बस स्टेशन, देवा तिराहा, रेलवे स्टेशन, तहसील और कलेक्ट्रेट में जुटने वाली भीड़ के चेहरों से मास्क पूरी तरह से नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जुटने वाली भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पूरी तरह से भूल चुकी है। व्यापारियों से लेकर जिम्मेदारों तक, कोई भी इसे लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। इससे कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है।
गदिया निवासी एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उसे आननफानन हिंद अस्पताल में भर्ती कराया। उस व्यक्ति की हालत देखकर आशंका जताई जा रही थी कि कहीं वह कोरोना की चपेट में तो नहीं आ गया है लेकिन जब अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच कराई गई तो निमोनिया की पुष्टि हुई। इस पर निमोनिया का उपचार शुरू कर दिया गया।
ईओ नगर पालिका पवन कुमार ने बताया कि बाजार में जुटने वाली भीड़ के साथ ही व्यापारियों को भी निर्देेश दिए गए हैं कि कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। यदि इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो ऐसे व्यापारियों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। विदेशों में मिल रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट के बाद खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें और इस दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन भी करें। मास्क लगाएं और समय-समय पर साबुन या फिर सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें क्योंकि आपके द्वारा बरती गई जरा सी लापरवाही आपके परिवार और समाज पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed