{"_id":"4a79e336de4ef87a147a0b67fc1ed05e","slug":"slip-the-young-man-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक चेकदार शर्ट व काली पैंट पहने हुए था।
कस्बा सुढ़ियामऊ के पास गुड़ौली-गांगेमऊ के बीच शनिवार की भोर एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह खेत के लिए गए लोगों ने युवक का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और शव की शिनाख्त करनी चाही लेकिन शव इतना क्षत-विक्षत था कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराई गई लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।