फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six suspected TB patients found

Barabanki News: टीबी के छह संदिग्ध मरीज मिले, 32 के आयुष्मान कार्ड बने

Mon, 01 Jul 2024 05:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Six suspected TB patients found
बाराबंकी के पीरपुर ​स्थित  पीएचसी  में आरोग्य मेले में मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद
बाराबंकी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें टीबी के छह संदिग्ध रोगी मिलने पर जांच कराई गई। इस दौरान कुल 3501 मरीज देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, बुखार, पेटदर्द और त्वचा रोग के रहे। इस दौरान 32 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन


जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 1254 पुरुष, 1326 महिला और 921 बच्चों का इलाज किया गया। इस दौरान बुखार के 188, जुकाम के 330, पेटदर्द के 392 और त्वचा रोग के 460 मरीज देखे गए।
विज्ञापन


इनके अलावा हाइपरटेंशन के 31, खून की कमी के 227, संदिग्ध टीबी के छह, लिवर रोग के 68, मलेरिया के 46, हेपेटाइटिस बी के तीन, संदिग्ध कोरोना के 77 मरीज देखे गए। इस दौरान पीरपुर पीएचसी पर दवा लेने आईं माया देवी ने बताया कि तीन दिनों से पेटदर्द हो रहा है। इस पर चिकित्सक द्वारा जांच कराकर दवाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी त्रिलोकपुर पर दवा लेने आए कैलाश और फकीरे ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सक द्वारा दवाएं दी गईं। सीएमओ डाॅ. अवधेश यादव ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए 92 चिकित्सकों और 240 कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed