{"_id":"699898afd4a3cce03907466c","slug":"six-quintals-of-mustard-oil-seized-expired-oil-destroyed-barabanki-news-c-315-1-brb1001-159505-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छह क्विंटल सरसों तेल जब्त, एक्सपायरी तेल कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छह क्विंटल सरसों तेल जब्त, एक्सपायरी तेल कराया नष्ट
Fri, 20 Feb 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में सरसों का तेल जब्त करातीं खाद्य निरीक्षक डॉ. अंकिता य
फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। इस कार्रवाई में 6000 किलोग्राम (छह क्विंटल) सरसों तेल और एक्सपायरी उत्पाद शामिल हैं।
खाद्य निरीक्षक डॉ. अंकिता यादव के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। यह छापा कुर्सी क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक परिसर में पड़ा। परिसर में सोना गोल्ड वेलनेस नामक एक फर्म संचालित थी। निरीक्षण के दौरान ‘गोपीचंद सरसों तेल’ ब्रांड के 6000 किलोग्राम सरसों तेल पर संदेह हुआ। गुणवत्ता और मानकों को लेकर प्रथमदृष्टया यह तेल जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, 420 किलोग्राम एक्सपायरी सरसों तेल भी भंडारित पाया गया। एक्सपायरी डेट समाप्त होने के बावजूद इसे सुरक्षित रखा गया था। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस एक्सपायरी तेल को तत्काल नष्ट करा दिया गया।
विभाग की टीम ने कस्बा बेलहरा में भी छापेमारी की। राहुल किराना और जुनैद किराना की दुकानों पर निरीक्षण किया गया। इन दुकानों पर लगभग दो क्विंटल रंगीन कचरी मिली। यह कचरी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की श्रेणी में पाई गई। जिसे नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक डॉ. अंकिता यादव ने बताया कि जब्त किए गए सरसों तेल के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।