Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six people face murder charges in postal worker's death case

Barabanki News: डाककर्मी की मौत मामले में छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट

Sat, 11 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six people face murder charges in postal worker's death case
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला में तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में छेदा गांव के डाककर्मी उमेश मिश्रा (55) की मौत के प्रकरण में नया मोड़ ले लिया। शुक्रवार को उनके पुत्र की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

छेदा निवासी उमेश मिश्रा भिरिया गांव में पोस्टमैन थे। मंगलवार को इसी गांव को जाने वाली सड़क के गौसापुर मोड़ के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। देवा सीएचसी में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शुरुआत में इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का मामला माना गया। घटना के तीसरे दिन मृतक के पुत्र आदित्य मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

आदित्य का आरोप है कि उमरी निवासी विपुल, भाई विपिन व तरुण, कांत, नैतिक, विनीत और कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पिता की बाइक रोक कर भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में उमरी निवासी विपुल के पिता सीताराम की हत्या के मामले में उमेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हालांकि इस मामले में उमेश पर आरोप सही साबित नहीं हो पाया था। पुलिस रंजिश को भी जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। काॅल डिटेल व लोकेशन खंगालते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article