फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sir... In the blink of an eye, the stray animals gobble up the crop.

Barabanki News: साहब... पलक झपकते ही फसल चट कर जाते छुट्टा जानवर

Wed, 16 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 16 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sir... In the blink of an eye, the stray animals gobble up the crop.
 बलरामपुर के विकास भवन सभागार में किसानों की समस्या सुनते जिला कृ​षि अ​धिकारी आरपी राना। 
बलरामपुर। साहब... छुट्टा जानवर पलक झपकते ही फसल चट कर जाते हैं। उनके कारण रात भर खेतों में फसल की रखवाली करनी पड़ती है। फसल के नुकसान का मुआवजा भी नहीं मिल पाता है। यही हालात रहे तो हम हम लोगों को खेती छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में परेशान किसानों ने अधिकारियों के समक्ष कुछ इस तरह से अपना दर्द बयां किया। किसान नरेंद्र, सतीश कुमार श्रीवास्तव, शशि भूषण शुक्ला व कृष्ण गोपाल सिंह आदि ने कहा कि छुट्टा जानवरों से निजात के लिए सरकार ने गोआश्रयों का संचालन तो शुरू कराया। लेकिन चारा-पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मवेशी वहां नहीं ठहरते।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही भारी बिजली कटौती पर आक्रोश जताते हुए आपूर्ति में सुधार की मांग की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन किसानों को दिया। किसानों को एफपीओ से जुड़ने और बिचौलियों से दूर रहने का सुझाव दिया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार, एलडीएम अंकित गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा व सीवीओ श्याम नगीना राम सहित तमाम अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed