फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Single lane and dividers will be constructed to get rid of traffic jams

Barabanki News: जाम से छुटकारे के लिए बनेंगे एकल मार्ग व डिवाइडर

Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Single lane and dividers will be constructed to get rid of traffic jams
बाराबंकी। शहरवासियों को जाम की परेशानी से छुटकारा दिलवाने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। जाम से छुटकारे के लिए प्रमुख सड़कों को एक मार्ग बनाने के साथ ही वहां पर डिवाइडर का निर्माण भी होगा। साथ ही सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए नियमित तौर पर चेकिंग अभियान के साथ ही चिह्नित स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाकर ट्रैफिक संचालन के दौरान अंधेरे के कारण होने वाली परेशानी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले-खोमचे और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दुकानों के सामने के अतिक्रमण को हटाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश भी पुलिस व नगर पालिका प्रशासन को दिया है। इसके साथ ही शहर के पटेल तिराहा, नाका सतरिख में अस्थायी डिवाइडर भी लगाए जा रहे हैं। डिवाइडर लगाने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह मार्किंग करने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही रात के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में डीएम आवास के पास, पटेल तिराहा, कर्बला के सामने, सतरिख नाका और पल्हरी चौराहेे को रात में जगमग बनाने के लिए हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। इसको लेकर खंभे का फाउंडेशन बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। एकल मार्ग लागू करने, डिवाइडर लगाने और हाईमास्ट लाइटें लगाने के साथ ही यातायात का संचालन ट्रैफिक लाइट से शुरू कराने के बाद मुख्य मार्गों की ट्रैफिक संचालन व्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed