फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sikh perform Gatka in prakashotsav

शहर में धूमधाम से निकली शाही सवारी

Mon, 07 Jan 2019 09:56 PM IST
anil anil Amarujala
Amarujala Published by: anil anil Updated Mon, 07 Jan 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sikh perform Gatka in prakashotsav
सिखों का प्रकाशोत्सव - फोटो : Amarujala

केसरिया परिधानों संग नीले रंग की पगड़ी पहने खुली कृपाण लेकर चलते पंजप्यारे, रास्ते में बरसती पुष्प की पंखुड़ियां, करतब के बीच निकलती शाही सवारी पालकी और वातावरण में गूंजते संदेश। ऐसा नजारा शहर में सोमवार को नगर कीर्तन शोभायात्रा में दिखाई दिया। पंजप्यारों की अगुवाई में गतका दल के करतबों के साथ देरशाम गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरु ग्रंथ साहिब की शाही सवारी पालकी पर पुष्पवर्षा हुई।        

विज्ञापन


सोमवार को लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर मे नगर कीर्तन व शोभायात्रा निकाली गई। पंज प्यारो की अगुवाई में गुरु महाराज की शाही सवारी गुरुद्वारा परिसर से शुरु होकर बेगमगंज, छाया, राजकमल, ईदगाह, सट्टी बाजार, घंटाघर, धनोखर, निबलेट तिराहा, होते हुए पुन: गुुरुद्वारा परिसर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। पूरी शोभा यात्रा में महिलाओं द्वारा जसकीर्तन किया जा रहा था। इस दौरान जो बोले सो निहाल से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


छोटे-छोटे सिखी बच्चों ने सिखी लिबास पहनकर लोगों का मनमोह लिया। गुरु महाराज की फूलों से सजी शाही सवारी के आगे महिलाएं झाड़ू लगा रही थी तो बच्चियां व युवतियां पुष्पवर्षा करते हुए चल रही थी। इस मौके पर सरदार चरनजीत सिंह, सरदार रतन सिंह, सरदार गुनवंत सिंह, सरदार अमर सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार तेजपाल सिंह, हरपाल सिंह, रिंकल अरोड़ा, रिंपी सरदार आदि मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विनोद गाबा, चरनजीत गाबा, राजीव गुप्बा बब्बी, रविनन खजांची, राजेश गुप्ता, मनीष निगम, दिनेश वैश्य और सांसद प्रतिनिधि रमेश चंद्र आदि ने सवारी का रास्ते में स्वागत किया।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed