फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Showers of monsoon, the queue of faith remained unbroken

Barabanki News: सावन की फुहार, अटूट रही आस्था की कतार

Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Showers of monsoon, the queue of faith remained unbroken
बाराबंकी। सावन के सातवें सोमवार और श्रावण शुक्ल पंचमी पर महादेवा नगरी शिवभक्तों से गुलजार रही। लोधेश्वर महादेवा से लेकर जिलेभर के शिवालयों में हर-हर बम-बम की गूंज रही। रात 12 बजे से ही शुरू हुआ जलाभिषेक सोमवार शाम तक चलता रहा। कतार में लगे भक्त जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे। कांवड़िया भी भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए कतारवद्ध दिखे। बूंदाबांदी व फुहारों के बीच आस्था की लगी कतार अटूट दिखाई पड़ी।
विज्ञापन



अवसानेश्वर, नीलकंठेश्वर, सिद्धेश्वर, किल्लेश्वर, भुवनेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर के शिवालयों में महिलाओं की भीड़ भी कम नहीं दिखी। हाथों में जल, बेलपत्र आदि लिए भोले भंडारी के जयकारों के बीच माता पार्वती व भगवान गणेश की भी आराधना की गई। नागेश्वरनाथ, सिद्धेश्वर महादेव, कंकड़ेश्वर महादेव, लक्ष्मणेश्वर महोदव समेत शिवमंदिरों में ब्रह्ममुहूर्त से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर जारी रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed