फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shivpujan, accused of killing a father and son, has been arrested along with his accomplice

Barabanki News: पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी शिवपूजन साथी संग गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shivpujan, accused of killing a father and son, has been arrested along with his accomplice
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के फतेपुर मातिनपुर में पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के साजिशकर्ता को मंगलवार को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं दो आरोपी अब भी फरार हैं। एसओजी संग कुल पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


फतेपुर मातिनपुर गांव में शुक्रवार देर शाम छोटे खान व उनके पुत्र मैसर खान की छह लोगों ने गोली मारने के साथ धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। उस दिन दोनों एसडीएम सदर के यहां से जमानत कराकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

उनके साथ मैसर का पुत्र असहद भी था। उसने पूरी घटना को देखा था। छोटे खां के दामाद महफूज की तहरीर पर छह लोगों अजयपाल, नंगा उर्फ नागेश, टामू, विकटू उर्फ श्यामल, शिवपूजन और कामता प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। टामू व अजयपाल शनिवार को एसओजी की मदद से गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शिवपूजन को उसके साथी नागेश उर्फ नंगा के साथ ढोलई खुर्द चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो आलाकत्ल बांका, एक प्लास्टिक झोला, खून से सनी जैकेट और लोअर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed