फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seven-year-old child dies after being hit by a motorcycle.

Barabanki News: बाइक की चपेट में आकर सात वर्षीय मासूम की मौत

Fri, 12 Jun 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 12 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old child dies after being hit by a motorcycle.
बाराबंकी। बेलहरा-छेदा मार्ग पर मार्ग पर जंगरा गांव के पास बाइक की चपेट में आकर किसान विनोद चौहान के मासूम पुत्र प्रियांशु (7) की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। घटना के बाद शव देख मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की नगर पंचायत बेलहरा के मोहल्ला जंगरा निवासी किसान विनोद चौहान के परिवार में पुत्र सुधांशु (12), दो पुत्रियां सौम्या (10 ) व सोनिका (9) हैं। प्रियांशु कक्षा दो का छात्र था और घर में सबका दुलारा था। बृहस्पतिवार शाम विनोद पत्नी के साथ खेत में लगी मेंथा की टंकी से तेल उतारने में व्यस्त थे।
विज्ञापन

शाम को प्रियांशु मम्मी पापा से मिलने के लिए घर से पैदल ही खेत की ओर चल पड़ा। बेलहरा-छेदा मार्ग पर खेत की ओर जा रहा प्रियांशु छेदा की ओर से तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। जोरदार टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल पास के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। विनोद ने बताया कि वह खेती-कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed