फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   seven injured

नौटंकी के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

Sat, 05 Oct 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
seven injured
बाराबंकी। ग्राम देवता की पूजा कार्यक्रम में नौटंकी के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी से पूरे गांव में दहशत फैल गई। क दर्जन से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में गुरुवार की रात ग्राम देवता के पूजा समारोह में नौटंकी चल रही थी। रात करीब डेढ़ बजे गांव के ही कुछ मनचले लड़कों द्वारा किसी बात को लेकर गाली गलौज हो गई। इसके बाद दलित और यादव बिरादरी में वर्चस्व को लेकर संगठित होकर एक पक्ष से करीब तीन दर्जन लोग लाठी डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष को घेर लिया। इस हमले में तीन लोग बुरी तरह घायल हुए। इसके बाद अगले गुट ने दूसरे पर हमला बोल दिया। इस तरह कई घंटे तक हुए बवाल में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ पत्थर बाजी और लाठियां चलने से गांव में दहश्त फैल गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने किसी तरह हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस को दोनों तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। एक पक्ष की ओर से रंजीत रावत की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इनमें उत्तम, प्रदीप, रोहित, मोहित, कौशल, छत्रपाल, पिंटू, मनीष शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से कपिल की तहरीर पर रंजीत, पंकज, राकेश व आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम देवता के पूजा समारोह में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed