फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   seven block pramukh elected unopposed

निर्विरोध चुने गए सात ब्लॉक प्रमुख

Sun, 07 Feb 2016 12:07 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को चार ब्लॉकों में विरोधी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से यहां भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इससे पहले शुक्रवार को तीन ब्लॉकों में एक-एक प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद अब जिले के सिर्फ आठ ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए रविवार को 11 बजे से मतदान होगा। सबसे बड़ा उलटफेर पूरेडलई में हुआ। जहां सपा प्रत्याशी ने बसपा के समर्थन में मैदान छोड़ दिया।  उधर, सात ब्लाकों में निर्विरोध प्रमुख को जिलाधिकारी अजय यादव ने अपने कोर्ट पर ही शनिवार की देर शाम प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पद के नाम वापसी के बाद अब जिले के निंदूरा, देवा, हरख, दरियाबाद, बनीकोडर, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर में चुनाव होगा। जिला प्रशासन इन ब्लॉकों में चुनाव कराने को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। यहां पर तैनात किए गए एआरओ को पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराने के आदेश जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं। अब आठ पदों के लिए 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य इनके लिए वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed