फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Set aside the order of the high command in the fray Ram Gopal

हाईकमान का आदेश दरकिनार कर मैदान में डटे रामगोपाल

Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Set aside the order of the high command in the fray Ram Gopal
बाराबंकी के नवाबगंज तहसील में चुनाव चिन्ह लेने के लिए आए प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
जैदपुर विधानसभा सीट पर सपा विधायक रामगोपाल रावत ने हाईकमान के आदेश के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया। उधर सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा रामगोपाल रावत ने पार्टी हाई कमान का आदेश मानने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ पार्टी हाई कमान को कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता रामगोपाल का प्रचार नहीें करेंगे। उधर कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया ने कहा कि समाज वादी पार्टी क्या कार्रवाई करती है इस पर तय होगा कि गठबंधन का धर्म कितना निभाया गया। 
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस के बीच हुए चुनावी गठबंधन में जिले की जैदपुर सुरक्षित विधानसभा सीट कांग्रेस को दी थी। तभी पीएल पुनिया ने अपने पुत्र तनुज पुनिया को चुनाव मैदान में उतारा था। पर यहां से विधायक रहे रामगोपाल रावत ने रोक के बावजूद अपना नामांकन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पार्टी के सपा कार्यालय प्रभारी अरविंद यादव ने सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह को पत्र भेजकर पर्चा वापस कराने को कहा था। शुक्रवार को पूरे दिन रामगोपाल को लेकर चर्चाएं तेज थीं। तहसील परिसर में तीन बजे तक रामगोपाल के फैसले को लेकर सबकी निगाहें टिकी रहीं, पर वह मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए।


इस पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनसे नाम वापस लेने से मना कर दिया। इसकी जानकारी हाईकमान को दे दी गई है। रामगोपाल का फैसला पार्टी हाईकमान से बगावत का है। पार्टी का कोई कार्यकर्ता उनका प्रचार नहीं करेगा। रामगोपाल के समर्थक उमाकांत ने प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होकर साइकिल चुनाव निशान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed