Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seniority list being re-prepared after cross-referencing files

Barabanki News: फाइलों का मिलान कर दोबारा तैयार हो रही वरिष्ठता सूची

Tue, 17 Nov 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Seniority list being re-prepared after cross-referencing files
बाराबंकी। परिषदीय शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची में कई खामियां थीं। एक-एक प्रविष्टि में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसको लेकर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘सात माह में शिक्षक बने आमिर’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद बीएसए ने आनन-फानन में दो अलग-अलग प्रारूप तैयार कर पोस्टर जारी किया। इसका असर सोमवार को बीईओ कार्यालयों में देखने को मिला। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में हलचल रही।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन बीईओ कार्यालयों में शिक्षकों के अभिलेखों की फाइलें मंगाई गईं। एक-एक अभिलेख के आधार पर सभी प्रविष्टियां नए सिरे से भरी जाती रहीं। बीएसए नवीन कुमार पाठक के सख्त तेवर और दोबारा सूची तैयार करने में लापरवाही पर सीधे बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी से अधिकारियों में खलबली रही। प्रशासनिक सख्ती के चलते दिनभर फाइलें खंगाली जाती रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तय अलग-अलग प्रारूपों के जरिए अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है। बीएसए ने मंगलवार अपराह्न 12 बजे तक हर हाल में त्रुटिरहित हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि इस बार सूची पारदर्शी और सटीक बनाई जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेखों की फाइल मंगाकर हो रही जांच
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए जारी विशेष प्रारूपों में शिक्षकों की जन्मतिथि, मौलिक नियुक्ति तिथि, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, मृतक आश्रित और 68500 शिक्षक भर्ती की प्रथम नियुक्ति तिथि सहित सभी डाटा दिनांक, माह और वर्ष फॉर्मेट में सेवा अभिलेखों से मिलाए जा रहे हैं।


वर्जन

परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सेवा अभिलेखों से मिलान कर मंगलवार अपराह्न 12 बजे तक अपडेट अनंतिम वरिष्ठता सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-नवीन कुमार पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed