{"_id":"6afb652a68ab55b6140e4bdc","slug":"the-mandi-secretary-initiated-the-repair-work-barabanki-news-c-315-1-slko1014-184585-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मंडी सचिव ने शुरू कराया मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मंडी सचिव ने शुरू कराया मरम्मत कार्य
Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी।
मंडी परिसर की बदहाल व्यवस्था पर मंडी निदेशक की फटकार का असर अब दिखाई देने लगा है। मंडी सचिव ने परिसर की मरम्मत, साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम तेज करा दिया है।
दो दिन पहले मंडी निदेशक जेपी सिंह के निरीक्षण में सड़कों की बदहाली और जगह-जगह फैली गंदगी सामने आई थी। अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई थी और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही मंडी प्रशासन हरकत में आया। अब आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के साथ काम की तस्वीरें भी निदेशक को भेजी जा रही हैं।
दरअसल, मंडी निदेशक के निरीक्षण के दौरान नवीन मंडी परिसर की सड़कें जगह-जगह टूटी मिली थीं। परिसर में गंदगी का अंबार था और कई अन्य अव्यवस्थाएं भी सामने आई थीं। मंडी की बदहाल स्थिति देखकर निदेशक ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद अब मंडी सचिव ने परिसर में मरम्मत और साफ-सफाई का काम तेज करा दिया है। टूटी-फूटी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ भवनों की रंगाई-पुताई भी कराई जा रही है। काम शुरू होने के बाद उसकी तस्वीरें भी मंडी निदेशक को भेजी गई हैं ताकि की गई कार्रवाई और सुधार कार्यों की जानकारी दी जा सके।
मंडी निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि सचिव की ओर से परिसर में मरम्मत और अन्य कार्य शुरू कराए जाने की जानकारी दी गई है। इसके फोटोग्राफ भी भेजे गए हैं।