{"_id":"6afb64db120094966e00611e","slug":"the-chirping-of-birds-began-to-echo-along-the-banks-of-the-saryu-barabanki-news-c-315-1-brb1041-184518-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरयू की कछार में गूंजने लगी परिंदों की चहचहाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरयू की कछार में गूंजने लगी परिंदों की चहचहाहट
Tue, 17 Nov 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सरयू कछार में मौजूद प्रवासी पक्षी
कोटवाधाम : मौसम में बदलाव और ठंड की आहट के साथ ही जिले में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर सरयू नदी की कछार रंग-बिरंगे और खूबसूरत परिंदों की चहचहाहट से गुलजार होने लगी है। सिरौलीगौसपुर के अंतर्गत आने वाले सरयू कछार के विस्तृत इलाके में इन दिनों देशी और विदेशी मेहमान पक्षियों की अठखेलियां साफ दिखाई देने लगी हैं। नदी के किनारे फैले रेत के टीलों, उथले पानी और आसपास के खाली मैदानों में ब्लैक टेल्ड गॉडविट, कॉमन सैंडपाइपर और वुड सैंडपाइपर जैसे प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया है। इसके अलावा, पानी में तैरती रुडी शेलडक यानी सुर्ख, गार्गेनी जैसी प्रवासी बत्तखें और आसमान में झुंड बनाकर उड़ने वाले बार हेडेड गूज यानी पट्ट सिर हंस इस कछार की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
प्राकृतिक मुफीद ठिकाना है कछार
सर्दियों के मौसम में सरयू का यह कछार क्षेत्र इन प्रवासी पक्षियों के लिए एक आदर्श और सुरक्षित ठिकाना साबित होता है। यहां की भौगोलिक और प्राकृतिक स्थितियां इन परिंदों को प्रचुर मात्रा में भोजन के साथ-साथ सुरक्षित ठहराव कराती हैं। सुबह और शाम के वक्त नदी के तटों पर गूंजता पक्षियों का कलरव प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, सरयू कछार में आने वाले मेहमान परिंदों की संख्या और उनकी प्रजातियों में संख्या भी बढ़ेगी।
-- -
वर्जन
मौसम में उत्तर के कई पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होती है, जिसके चलते वहां का जीवन कठिन हो जाता है। ऐसे में यह प्रवासी पक्षी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में मैदानी इलाकों की झीलों और नदियों के किनारे रुख करते हैं।
विज्ञापन
अल्पना पांडेय रेंजर, रामनगर रेंज