{"_id":"6afb65225bad83783101147e","slug":"transfer-of-eight-block-education-officers-of-the-district-to-other-districts-barabanki-news-c-315-1-brb1038-184603-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिले के आठ खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जनपद तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिले के आठ खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जनपद तबादला
Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शासन ने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिले में तैनात आठ खंड शिक्षा अधिकारियों का सोमवार शाम गैर जनपद तबादला कर दिया। इनमें मसौली में तैनात सुनील कुमार गौड़ को लखनऊ, हैदरगढ़ से आराधना अवस्थी को अमेठी, पूरेडलई और बनीकोडर से संजय कुमार राय को सीतापुर, हरख से फिजा मिर्जा को अंबेडकरनगर, फतेहपुर से धर्मेंद्र प्रसाद को डीआई उर्दू/संस्कृत मंडल मुख्यालय लखनऊ, बंकी से चंद्रशेखर यादव को सीतापुर, दरियाबाद से मनीराम वर्मा को लखीमपुर खीरी तथा मुख्यालय से शैलेंद्र कुमार वर्मा को कार्यालय महानिदेशक, स्कूल शिक्षा में संबद्ध किया गया है।
वहीं, अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर सात नए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिले में तैनाती मिली है। इनमें लखीमपुर खीरी से शत्रुप्त सरोज, रायबरेली से अश्वनी कुमार गुप्ता और सत्य प्रकाश यादव, अयोध्या से अजय कुमार त्रिपाठी, अमेठी से पूजा सिंह और हरिओम तिवारी तथा अंबेडकरनगर से हिमांशु कुमार मिश्रा शामिल हैं।
अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।