{"_id":"5fff45238ebc3e2e6f0170d8","slug":"secretary-suspend-barabanki-news-lko5597246132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में धांधली पर सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में धांधली पर सचिव निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए शौचालय निर्माण में धांधली के मामले में दोषी सचिव को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
मामला विकासखंड पूरेडलई की ग्राम पंचायत फत्तापुर कला का है। यहां पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 31 शौचालय का बिना निर्माण कराए ही सरकारी खाते से दो लाख 40 हजार रुपये का बंदरबांट कर लिया गया था। एडीओ पूरेडलई राघवेंद्र प्रताप ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया तो मामले की सच्चाई उजागर हुई।
इसके बाद तत्कालीन वीपीओ विवेक कुमार को हटाकर उनका चार्ज वीडीओ अखिलेश्वर सिंह को देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन दोषी तत्कालीन सचिव ने गांव में की गई धांधली को छिपाने के लिए अपना चार्ज नहीं सौंपा। इस पर एडीओ पंचायत ने इसकी सूचना डीपीआरओ को दी। इसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट सीडीओ मेधा रुपम को दी गई। सीडीओ ने सचिव के निलंबन की संस्तुति करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने दोषी सचिव विवेक कुमार पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत राघवेंद्र प्रताप को निर्देशित किया है। इस संबंध में डीपीआरओ रणविजय सिंह ने बताया कि दोषी सचिव को निलंबित कर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए एडीओ को कहा गया है। एडीओ राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई पत्र नहीं मिला है।