{"_id":"604131788ebc3e590b34441b","slug":"sdm-visit-barabanki-news-lko5679492160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में अवैध मिला मार्केट निर्माण और प्लॉटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में अवैध मिला मार्केट निर्माण और प्लॉटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हाईवे किनारे बिना नक्शा पास कराए की गई प्लॉटिंग व बेगमगंज में हो रहे अवैध मार्केट निर्माण पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव रोक लगा दी है। जांच करने पहुंचे एसडीएम के प्रपत्र मांगने पर निर्माणकर्ता कोई भी प्रपत्र दिखा नहीं पाए। ऐसे में इन्हें प्रपत्र पेश करने का एक मौका दिया गया है और ऐसा नहीं करने पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम सदर अभय कुमार पाण्डेय व विनियमित क्षेत्र के जेई श्याम विहारी गुप्ता गुरुवार सुबह शहर के बेगमगंज में महराजा मार्केट की जांच करने पहुंचे। यहां पर बिना नक्शा पास कराए ही मार्केट का निर्माण होते मिला। इसके बाद एसडीएम की टीम लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित एसडी कॉलेज के समीप श्री अक्षित इंफ्रा डेवलपर इंडिया प्रा.लि. द्वारा हाईवे सिटी की प्लॉटिंग पर पहुंचे।
यहां पर भी बिना मानचित्र पास कराए अवैध प्लॉटिंग होने की बात सामने आई। यहां पर मौजूद मिले लोगों से प्लॉटिंग करने के स्वीकृत मानचित्र के दस्तावेज मांगे गए तो वह इसे दिखा नहीं सके। इस पर एसडीएम ने अवैध मार्केट व प्लॉटिंग करने वालों पर आरबीओ एक्ट के तहत प्रक्रिया पूरी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश विनियमित क्षेत्र के जेई को दिए हैं।
विज्ञापन
अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर नहीं गई नजर
लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे दक्षिण में अवैध प्लॉटिंग का जाल फैला हुआ है। इसमें कई भूमाफिया ने कोरोना काल में प्लॉटिंग का विस्तार किया तो बड़ेल जंगल के चारों ओर से सैकड़ों बीघे सरकारी भूमि पर भी प्लॉटिंग कर बिक्री शुरू कर दी। इसमें क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों ने उनका सहयोग भी किया।
इसके बावजूद एसडीएम सदर सिर्फ एक ही अवैध प्लॉटिंग की जांच कर लौट आए। ऐसे में वादीनगर से सफदरगंज के बीच व सतरिख मार्ग पर छेदानगर के पास काव्या स्टेट व सलोनी वैली जैसी दूर से दिखाई देने वाली करीब एक दर्जन कंपनियों की अवैध प्लॉटिंग करने वालों के हौसले बुलंद हो गए और प्रशासन को ये अवैध कब्जेदार दिखाई तक नहीं दे रहे हैं।
अभियान चला होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
शहर के आसपास की अवैध प्लॉटिंग का चिन्हाकन कराया गया है। जल्द ही अभियान चलाकर इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को बेगमगंज में एक मार्केट व हाईवे के किनारे एक अवैध प्लॉटिंग की जांच की गई। जिनके मानचित्र स्वीकृत नहीं मिले हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
-अभय कुमार पाण्डेय, एसडीएम सदर