फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SDM called by State Information Commission

राज्य सूचना आयोग में एसडीएम तलब

Sat, 17 Oct 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 17 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराही की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य सूचना आयोग लखनऊ ने उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


बताते चलें कि तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र की ग्रामपंचायत सराही की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान गांव के एक दलित बरसाती पुत्र सुचित के नाम है। लेकिन दुकान का संचालन गांव के ही एक ठाकुर अमरिका सिंह के द्वारा किया जाता है और दुकान के संचालक द्वारा लगभग तीन दर्जन से अधिक फर्जी राशन कार्डों व मृतकों के नाम से चल रहे राशन कार्डों का राशन चीनी व मिटटी का तेल गबन किया जा रहा था।
विज्ञापन



जिसकी शिकायत धन कुमार द्वारा संबधित उच्चाधिकारियो से की गयी थी। इसके बाद 19 जुलाई 2014 को सराही की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान निलंबित कर उसे ग्रामसभा हंसौर की दुकान में संबद्ध कर दिया गया था। लेकिन बिना स्थलीय जांच अथवा सत्यापन के ही छह महीने के बाद दुकान बहाल कर दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवेदक द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सूचना आयोग से शिकायत की गयी थी। राज्य सूचना आयोग ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी को 30 अक्तूबर को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed