फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school van

चेकिंग में एक वाहन सीज, तीन का चालान

Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
school van
बाराबंकी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बच्चों को स्कूल पहुंचाने व लाने वाले वाहनों की जांच के लिए सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अनफिट मिले तीन वाहनों का चालान किया गया। एक वाहन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में 523 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें कई वाहनों की फिटनेस समाप्त होने के बाद बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी करते हुए उनका संचालन किया जा रहा है। ऐसे वाहनों का संचालन करने वाले स्कूलों को एआरटीओ ने नोटिस दी थी। इसके बावजूद कई स्कूल संचालकों ने अपने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया। बच्चों को ढोने वाले अनफिट वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए एआरटीओ ने सोमवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले तीन स्कूली वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूली वाहन के साथ चालक ने भागने का प्रयास किया। एआरटीओ प्रवर्तन ने उसे दौड़ाकर घोसियाना के पास पकड़ लिया। स्कूली वाहन का फिटनेस नहीं लिए जाने पर उसे सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed