{"_id":"68852e4b3f73d2ca110140dd","slug":"school-is-open-in-raipur-still-children-reached-pda-pathshala-barabanki-news-c-96-1-ame1002-145442-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रायपुर में खुला है विद्यालय, फिर भी पीडीए पाठशाला में पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रायपुर में खुला है विद्यालय, फिर भी पीडीए पाठशाला में पहुंचे बच्चे
Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
भादर के रायपुर गांव में पीडीए की पाठशाला में बच्चों को पढ़ाते सपा नेता
अमेठी। भादर ब्लॉक की इस्माइलपुर ग्राम पंचायत के रायपुर गांव में शनिवार को पीडीए पाठशाला शुरू होने के साथ ही विवाद भी खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह पाठशाला पेड़ के नीचे शुरू कर दी, जहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने पहुंचे। इस गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय का किसी दूसरे स्कूल में विलय नहीं किया गया है। विभाग का दावा है कि स्कूल में नियमित पढ़ाई हो रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पीडीए पाठशाला का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
रायपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में वर्तमान शैक्षिक सत्र में 27 छात्र पंजीकृत हैं। दो शिक्षक कार्यरत हैं और स्कूल में शिक्षण गतिविधियां जारी हैं। शनिवार को समाजवादी नेता जयसिंह प्रताप यादव ने स्कूल से इतर गांव में बच्चों को पढ़ाते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि विद्यालय बंद कर दिया गया है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में मंच से घोषणा की थी कि जहां स्कूल बंद हो गए हैं, वहां वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था बनाई जाए। उसी क्रम में रायपुर गांव में शनिवार को पाठशाला शुरू की गई।
जयसिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार शिक्षा के अधिकार को कमजोर कर रही है। बीईओ शिवकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि इस्माइलपुर ग्राम पंचायत में तीन परिषदीय विद्यालय संचालित हैं और सभी में नियमित शिक्षण कार्य हो रहा है। किसी भी स्कूल का विलय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया जा रहा भ्रम
बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि रायपुर का विद्यालय संचालित है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए भ्रम फैला रहे हैं और नियमों की अनदेखी कर कक्षा चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है। उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सपा प्रमुख ने साझा किया वीडियो
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रायपुर गांव में चल रही पीडीए पाठशाला का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि कुछ गांवों में युवा साइकिलों पर किताबें लेकर बच्चों को पढ़ाने निकल पड़े हैं। एआई की मदद से पाठशाला की संकल्पना को साकार करना सराहनीय है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा को लाभ-हानि की दृष्टि से देखना गंभीर भूल है। समाजवादियों के लिए शिक्षा और प्रतिभा सदैव प्राथमिकता रही है।