फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

ऑनलाइन पढ़ाए गए कोर्स के रिवीजन के साथ स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई

Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। कोरोना काल में बंद नौवीं से 12वीं तक के विद्यालय 16 अगस्त से कोविड प्रोटोकॉल के तहत खुल जाएंगे। दो पालियों में खुलने वाले स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाए गए कोर्स के रिवीजन के साथ पढ़ाई कराई जाएगी। ताकि जो विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सके हैं। वह भी रिवीजन के साथ नए सिरे से कोर्स पढ़ सकेंगे। विद्यालय प्रबंधतंत्र स्कूल खोलने की तैयार में जुट गए हैं। हालांकि शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के अधिक विद्यार्थी स्कूल जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर मार्च महीने के अंतिम सप्ताह से बंद माध्यमिक विद्यालयों को प्रशासनिक कार्य के लिए एक जुलाई से प्रोटोकॉल के तहत खोलने के आदेश दिए गए थे। वहीं नए शैक्षिक सत्र की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जा रहा है। मगर, ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था स्मार्ट फोन व नेटवर्क की दिक्कत के कारण पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में सरकार ने छात्रहित के मद्देनजर शैक्षिक सत्र को नियमित करना चाह रही है। उससे मिले आदेश के क्रम में डीआईओएस ने सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल पठन-पाठन के लिए खोलने व पढ़ाए गए कोर्स के रिवीजन के साथ पढ़ाई कराने के निर्देश विद्यालयों को दिए हैं। 15 अगस्त से खुल रहे स्कूलों में पहले दिन स्वतंत्रता दिवस तो 16 अगस्त से कक्षाएं संचालित होंगी। सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को छोड़कर पांच दिन पठन-पाठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन हो इसके लिए दो पालियों में सुबह 8 से 12 बजे तक व अपराह्न साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक स्कूल का संचालन होगा। पहली पाली में कक्षा नौवीं व दसवीं तो दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं की कक्षाएं 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ चलेंगी।
इसको लेकर विद्यालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रत्येक दिन विद्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं विद्यालयों में सैनिटाइज, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। खांसी जुकाम व बुखार की स्थिति में शिक्षक व बच्चों को घर भेज दिया जाएगा।
वहीं स्कूली बसों को नियमित सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यालयों में शिक्षक, विद्यार्थी व अन्य कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन को स्कूल में मास्क की व्यवस्था करनी होगी। वहीं गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने व हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

लंबे समय से बंद विद्यालय 15 से खोलने की तैयारी है। हालांकि कक्षाएं 16 अगस्त से चलेंगी। इसको लेकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी इंतजाम किए गए हैं।
-राम किशोर शुक्ला, प्रबंधक, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज
कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत विद्यालय खोलने की तैयारी है। दो पालियों में 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ स्कूल खोलने की सूचना अभिभावकों को दी गई है।
-सुरेंद्र वर्मा, प्रबंधक, श्री सांई इंटर कॉलेज
कोविड-19 को लेकर लंबे समय से बंद 9 से 12 तक के स्कूल कोविड प्रोटोकॉल के तहत 15 अगस्त से खुलेंगे। 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ 16 अगस्त से दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में शासन की गाइड लाइन के तहत स्कूल खोलने के निर्देश विद्यालयों को दिए गए हैं। कोर्स के रिवीजन के साथ पढ़ाई शुरू होगी।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed