फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Schemes are reaching everyone: Rahi

हर एक तक पहुंच रहीं योजनाएं : राही

Wed, 26 Mar 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 26 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Schemes are reaching everyone: Rahi
जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित सेवा,सुरक्षा एवं सुशासन समारोह के दौरान लगाई गई विभागीय योजनाओं की
बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश में लोग बाहर से निवेश करने आ रहे है। किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, निशुल्क सिंचाई व गन्ना भुगतान के साथ खाद्य व बीज उपलब्ध करा रही है। गांवों को निर्बाध बिजली दी जा रही है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री मंगलवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय सेवा, सुरक्षा और सुशासन कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ यहां लगाए गए स्टालों को देखा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है देश को विकसित भारत बनाने का, इस सपने को साकार करने के लिए योजनाओं को गांवों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सरकार ने सराहनीय कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, जिला प्रभारी एमएलसी अवनीश कुमार, विधायक दिनेश रावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अन्ना सुदन, एडीएम अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed