फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Scanning of facilities should be done in the district hospital

Barabanki News: जिला अस्पताल में हो सुविधाओं की स्कैनिंग

Thu, 18 Dec 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Scanning of facilities should be done in the district hospital
बाराबंकी। जिला अस्पताल की खराब हुई सीटी स्कैन मशीन दूसरे दिन भी सही नहीं हो सकी। इसके चलते बुधवार को सीटी स्कैन कराने आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। पिछले तीन माह से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहा है, जिससे मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। उधर, जिम्मेदार रेडियोलॉजिस्ट न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को ज्यादातर जांच बाहर से करानी पड़ती है, क्योंकि आए दिन कोई न कोई मशीन खराब ही रहती है। कभी एक्सरे मशीन खराब हो जाती है तो कभी सीटी स्कैन। सीटी स्कैन मशीन खराब होने की वजह से बुधवार को मोहित, साहिल, नौशद, महेश बिना जांच कराए ही लौट गए। उन्होंने बताया कि बाहर से जांच कराने पर वहां तीन हजार रुपये लगते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के आला अधिकारी जिला अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की स्कैनिंग करें।
विज्ञापन

सितंबर से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहा है, क्योंकि यहां पर कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जांच पूरी तरह से ठप है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि सीट स्कैन मशीन सही कराने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में रही मरीजों की भीड़
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को खासी भीड़ रही। सीएमएस ने बताया कि ठंड बढ़ने की वजह से सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस रोग के मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके निर्देश चिकित्सकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed