फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saving the memories of former litterateurs is a big task

पूर्व साहित्यकारों की स्मृतियां सहेजना बड़ा काम

Mon, 27 Sep 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Saving the memories of former litterateurs is a big task
बाराबंकी। शहर के संत कवि बैजनाथ उद्यान छाया चौराहा से पूर्वज साहित्यकार जन्मभूमि दर्शन यात्रा का शुभारंभ हुआ। एसडीएम सदर पंकज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रा संरक्षक डॉ. राम बहादुर मिश्र ने संत कवि बैजनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अवधी का विकास सचमुच हिंदी का ही विकास है। अवध क्षेत्र के इस जिले में अवधी को समृद्ध करने वाले दो दर्जन पूर्वज रचनाकारों की जन्मभूमि पर पहुंचकर उन्हें नमन किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा के निर्देशक अजय सिंह गुरु ने कहा कि पूर्व साहित्यकारों की स्मृतियों को सहेजना एक बड़ा काम है। एसडीएम पंकज सिंह ने कहा कि इस यात्रा के दौरान जो स्मृतियां सहेजी जाएंगी, उनका अभिलेखीकरण कराया जाए जिसमें प्रशासन का हर संभव सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरख के संत महावीर साहब, खुशली पुरवा के सत्रोहन विद्यार्थी, धनौली के पं. महेश दत्त शुक्ल व खेमकरण, शेखपुर दामोदर के डॉ. पुरुषोत्तम शरण, नसीपुर के डॉ. अवधेश शर्मा, हैदरगढ़ के श्याम नारायण विटप सहित एक दर्जन अवधी हिंदी को समृद्ध करने वाले साहित्यकारों की जन्मभूमि पर पहुंच कर नमन किया गया।

यात्रा दल में प्रदीप सारंग, पंकज कंवल, पुष्पेंद्र, विष्णु शर्मा, सदानंद, रजत वर्मा, हंसराज, सीताकांत मिश्र आदि शामिल हैं। रवानगी के दौरान डॉ. कंचन गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला काव्य मंच और संजय द्वारा सभी सदस्यों का टीका किया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश, प्रताप सिंह, डॉ. श्याम सुंदर दीक्षित, अंबरीष अंबर व डॉ. फिदा हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed