फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   saryu river

फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर, तराई में दहशत

Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
saryu river
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है, इसलिए तराई के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पलायन की तैयारी में जुट गए हैं। बारिश के पानी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

तिरपाल और पन्नी में जीवनयापन कर रहे लोगों को अब दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में दो दिन से लगातार तेज बारिश से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। क्षेत्र के गोबरहा, सनावा, कहरानपुरवा, तेलवारी, मझरायपुर, सरायसुर्जन, टेपरा, भैरवकोल आदि गांव फिर बाढ़ के मुहाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देख लोगों ने पलायन की तैयारियां तेज कर दी है। तेज हवाओं के कारण छप्परनुमा मकान में रह रहे लोगों की दिक्कतें और ज्यादा बढ़ गई हैं। लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। उपजिलाधिकारी सुरेन्द्रपाल विश्कर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन अभी कोई दिक्कत की बात नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed