फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   saryu river

फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर, तराई में हड़कंप

Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
saryu river
सिरौलीगौसपुर/ सूरतगंज (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर फिर तेजी के साथ बढ़ने लगा है। नदी का पानी खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे तराई के लोगों में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से तराई की लोगों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। इसके अलावा गांवों को जाने वाले मार्गों पर पानी भर जाने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के अनुसार, सरयू का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। नदी का पानी खतरे के निशान से 13 सेंमी. ऊपर पहुंच गया है। नदी का पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है इससे यह तराई के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में शुक्रवार तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

उधर गोबरहा और तेलवारी तथा कोरियनपुरवा के पास हो रही कटान में जलस्तर बढ़ने से कमी आई है। लेकिन संकट अभी भी बना हुआ है। यहां के लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। हम लोगों को सुरक्षित स्थानों तक जाने के लिए नावें तक मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। मार्गों पर पानी भर जाने से हम लोगों को आवागमन में खांसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरतगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी के पानी ने दो दर्जन गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। यहां के जमका, खुज्जी, परशुरामपुर, फाजिलपुर, सरसंडा, बेलहरी, कचनापुर, बलाई पुर, बाबा पुरवा, सुंदरनगर, कोडरी, मदरहा, गोडियनपुरवा आदि गांव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। दो दर्जन की संख्या में गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग अपने घरों का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। इस बाबत एसडीएम राजीव शुक्ल कहना है कि नदी के जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है। बाढ़ पीड़ितों को यथासंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने वितरित कीं राशन किट
पिछले एक सप्ताह से घरों में बाढ़ का पानी भरने से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने राशन किटें वितरित की है। एसडीएम राजीव कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों परिवार को राशन किटें उपलब्ध कराई गई हैं। हेतमापुर बाढ़ क्षेत्र के दो दर्जन गांव में इन दिनों सैकड़ों परिवारों के घरों में सरयू की बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

ऐसे में बाढ़ क्षेत्र के लोग राशन के लिए परेशान थे। रामनगर तहसील प्रशासन ने दो दिनों में 620 राशन किटों का वितरण तहसीलदार सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में किया गया है। जबकि 12480 लंच पैकेटों का वितरण कराए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed