फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   saryu river

बंधे के पास पहुंचा पानी, गावों के निकट कटान हुई तेज

Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
saryu river
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का पानी अलीनगर रानीमऊ तटबंध को छूने लगा है। वहीं करीब आधा दर्जन गांवों के पास कटान और तेज हो गई है। अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को प्रमुख अभियंता ने अधिशासी अभियंता के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तब तक कोई अधिकारी मौके से नहीं जाएगा जब तक कटान का कार्य पूरी तरह से रुक नहीं जाता है। प्रमुख अभियंता की चेतावनी से मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया हो लेकिन नदी का पानी अलीनगर रानीमऊ तटबंध में इटहुवापूर्व, तेलवारी गांव के पास बांध को छूने लगा है। हालांकि गांव ऊंचे पर होने के कारण अभी पानी गांव में प्रवेश नहीं कर सका है। जिस प्रकार नदी का पानी धीरे धीरे बढ़ रहा है। उससे साफ हो रहा है कि जल्द ही एक दर्जन से अधिक गांव में पानी प्रवेश कर सकता है। अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर रहे रहे लोगों के लिए प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक न तो कोई राजस्व विभाग और न ही तहसील प्रशासन से कोई अधिकारी इनकी सुध लेने यहां तक पहुंचा है। जिससे इनक संकट बढ़ता जा रहा है। उधर, एसडीएम, सिरौलीगौसपुर सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा का कहना है कि जिन स्थानों पर कटान हो रही है, बाढ़ खंड के अधिकारियों ने वहां पर कार्य शुरू करा दिया गया है। तराई के लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं है तहसील प्रशासन उनके साथ है। इसके लिए राजस्व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और हम भी बराबर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान रोकने का कार्य हुआ तेज
तेलवारी व गोबरहा गांव के पास मंगलवार से शुरू हुई कटान की सूचना मिलते ही प्रमुख अभियंता एसके सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ शशिकांत सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। नदी द्वारा की जा रही कटान को देख मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारी यहां से तब तक नहीं जाएंगे जब तक कटान का कार्य पूरी तरह से रुक नहीं जाता है।

वहीं गांव के जगत, अर्जुन, रामनरायन, अलगू सिंह, रामअचल,परमेश्वर, अचल, उदयराज, ओमप्रकाश, ननकऊ, रामबरन चौहान, नकछेद ने बताया कि उनके घर सरयू की धारा से महज दो से तीन मीटर दूर है। यदि पानी और बढ़ा तो उनके घर किसी भी समय नदी की धारा में समा सकते हैं। जिस पर प्रमुख अभियंता ने कहा कि परेशान न हो, ऐसा नहीं होगा। कटान रोकने का कार्य तेजी के साथ शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed