{"_id":"6180474deaa300011d134676","slug":"saryu-bridge-barabanki-news-lko6028192189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू सेतु के ज्वाइंटों में आई दरार की मरम्मत शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू सेतु के ज्वाइंटों में आई दरार की मरम्मत शुरु
विज्ञापन
गनेशपुर (बाराबंकी)। बहराइच मार्ग पर स्थित सरयू सेतु के ज्वाइंट में एक फिर दरार आने से खतरा मंडराने लगा है। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की देखरेख में पीएनसी कंपनी द्वारा मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। ऐसे में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक दोनों ओर वाहनों का लंबा जमा लगा रहा। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुुए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन शुरू कराया है।
नेपाल समेत पूर्वांचल के कई जिलों बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, देवीपाटन, नानपारा आदि को जोड़ने वाले सरयू सेतु पर बने ज्वाइंट में दरारें आ गई। आननफानन सोमवार की सुबह करीब आठ से पीएनसी कर्मचारियों द्वारा एनएचएआई की देखरेख में मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। बताया जा रहा है कि आठ ज्वाइंट में दरारें आई थी।
मरम्मत कार्य के चलते दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुए सेतु पर वन-वे की व्यवस्था कराकर धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन कराया है। इस बारे में पीएनसी कंपनी के सुपरवाइजर सतीश यादव ने बताया कि ज्वाइंट में आई दरार को सही कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य में दो दिनों का समय लग सकता है। वहीं क्षेत्राधिकारी दिनेश दुबे ने बताया कि मौके पर जाकर स्थिति का आंकलन किया गया है। पुलिस कर्मियों की तैनाती कर वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।