फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sanskrit students will get scholarship

Barabanki News: संस्कृत के छात्र पाएंगे वजीफा, 19 को मिले सांकेतिक चेक

Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit students will get scholarship
बाराबंकी। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में संस्कृत विद्यालय के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर 19 विद्यार्थियों को सांकेतिक चेक दिए गए। जिले के चार संस्कृत विद्यालय के 305 बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में 2,34,150 रुपए दिए जाने हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दृढ़ आत्मविश्वास की आवश्यकता है। देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए संस्कृत की बड़ी भूमिका है। संस्कृत के जरिये भी परास्नातक तक की डिग्री प्राप्त की जा सकती है। इसके बाद डॉक्टरेट, आईएएस जैसे तमाम क्षेत्रों में भी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृत विद्यालय के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति में संशोधन करते हुए ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू की गई है। इस मौके पर नागेश्वर नाथ पाठशाला बाराबंकी के विद्यार्थी प्रथम गुप्ता, मो. सुहैल, संस्कार पांडेय, सचिन, संजना, अलतमस, आर्यन मिश्रा, आराध्या पांडेय, अभियुदय त्रिपाठी, सुमित यादव, रविकांत, शिवा तिवारी, अन्नू वर्मा, गोल्डी, अभय सिंह, तुषार तिवारी, बब्ली, प्रियंका आदि को प्रतीकात्मक चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त पात्र 305 छात्रों की छात्रवृत्ति की धनराशि संबंधित खातों में जिला कोषागार द्वारा स्थानांतरित करा दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। इस मौके पर लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य, संस्कृत महाविद्यालय महादेवा की प्राचार्या गायत्री देवी, सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय नागेश्वर नाथ की प्रधानाचार्या अनीता कुमारी, श्री सचिदानंद संस्कृत विद्यालय मुंडा गोपाल के प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र मिश्र, श्री गुरुकुल संस्कृत विद्यालय हैदरगढ़ के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार शुक्ल, बृजेश कुमार शुक्ल, शैलेंद्र सिंह, रमेश मिश्रा, अपराजिता देवी, शिव प्रसाद मिश्र, मनोज पांडेय, बृजेश पांडेय, अजय पांडेय व निखिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed