{"_id":"6a038e7e4451a4d1c50cd146","slug":"sanjay-setu-repair-work-in-full-swing-barabanki-news-c-315-1-brb1001-167413-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संजय सेतु की मरम्मत तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संजय सेतु की मरम्मत तेज
Wed, 13 May 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 13 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
संजय सेतु पर बुलडोजर से खोदी जा रही सड़क की परत।
गणेशपुर। बाराबंकी से बहराइच होते हुए नेपाल देश को जोड़ने वाले सरयू नदी के संजय सेतु की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। अप और डाउन लेन में पुल के 62 जॉइंटर बदले जा रहे हैं।
अब तक अप लेन के सभी 62 जॉइंटर लगाए जा चुके हैं। डाउन लेन में 24 जॉइंटर लग गए हैं। अप लेन के सभी जॉइंटर और डाउन लेन के 11 जॉइंटरों में भी कंक्रीट पड़ चुकी है। दो जॉइंटरों के बीच थर्माकोल की सीट लगाई जा रही है। पुल के ऊपर का डामर उखाड़ने में अभी करीब चार दिन का समय और लगेगा। बहराइच की ओर एक लेयर का डामरीकरण चल रहा है। पुल का कुल क्षेत्रफल लगभग 8000 वर्ग मीटर है। इसमें से 1400 वर्ग मीटर का वाटर प्रूफिंग का काम पूरा हो चुका है।
काम देख रहे इंजीनियर रेहान ने बताया कि उनकी टीम का लक्ष्य इस महीने के अंत तक पुल की मरम्मत का कार्य पूरा करना है। बीते दिनों हुई बारिश में थोड़ा काम प्रभावित हुआ लेकिन फिर तेजी आई है।