फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sampling

नमकीन सीज, नष्ट कराया खोवा

Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
sampling
नमूने भरती एफएसडीए की टीम। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जांच अभियान के दौरान मंगलवार को मिलावट की आशंका पर दो क्विंटल नमकीन को सीज करने के साथ डेढ़ क्विंटल खोवा नष्ट कराया है। इस दौरान टीम ने सात नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। नमकीन निर्माता को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। जांच के दौरान कई लोग खोवा छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के नरेन्द्रपुर स्थित श्याम सुंदर द्विवेदी की नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम को 193 किलोग्राम नमकीन मिला। निर्माता के पास खाद्य पदार्थों की बिक्री का लाइसेंस तो तथा लेकिन कोई अभिलेख नहीं पाए गए। टीम ने नमकीन को सीज करते हुए अग्रिम आदेशों तक बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ नमकीन के दो और बेसन का एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने फतेहपुर स्थित खोवा मंडी पर छापा मारा। टीम को देख कई विक्रेता अपना खोवा छोड़कर भाग खड़े हुए। टीम के बुलाने पर भी वे नहीं आए। टीम ने मौके पर मिला करीब डेढ़ क्विंटल खोवा नष्ट करा दिया। दिनेश कुमार, रामनरेश और लालजी यादव से खोवा का नमूना लिया। सुनील की दुकान से सोहन पापड़ी का नमूना भी जांच के लिए भेजा है। टीम ने कुल सात नमूने भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed