फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sample

एफएसडीए ने छापा मारकर भरे खोवा, छेना व पनीर के नमूने

Wed, 11 Nov 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sample
41- बाराबंकी। मिठाई की दुकान पर छापेमारी कर नमूना भरते एफएसडीए के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। दिवाली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने बुधवार को जिले के अलग- अलग क्षेत्रों की मिठाई व किराना आदि की दुकानों पर छापा मारकर सात स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। विभाग की इस कार्रवाई से हडकंप मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को शासन के निर्देश पर दिवाली पर्व पर मिलावटी और हानिकारक रंगों से निर्मित मिठाईयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एफएसडीए के टीमों ने सात दुकानों पर छापा मारा। उनसे खोवा, छेना, पनीर, बर्फी, बेसन के लड्डू व तैयार सब्जी के नमूने लिए। जिनकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मिलावटी सामान मिलने पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिन स्थानों पर नमूने लिए गए हैं उनमें चंदौली के दुर्गेश कुमार की दुकान से खोवा, सिविल लाइन बाराबंकी के कुलदीप यादव की दुकान से छेना रसगुल्ला व पनीर, चंदौली स्थित रामकिशोर गुप्ता की दुकान से बर्फी, टिकैतनगर के मनोज यादव की दुुकान से खोवा, दुल्हदेपुर के लालता प्रसाद की दुकान से लड्डू और वादीनगर चौराहे स्थित रामलखन की दुकान से तैयार सब्जी के नमूने भरे गए। प्रभारी अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार मिलावटी खाद्य सामग्री का प्रयोग करते हैं ऐसे में अभियान चलाकर नमूने लिए जा रहे है। लैब में जांच के बाद मिलावटी सामग्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed