फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Salutes to the heroes of freedom, Tricolor Yatra taken out

Barabanki News: आजादी के वीरों को किया नमन, निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 13 Aug 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Salutes to the heroes of freedom, Tricolor Yatra taken out
बाराबंकी। मेरी माटी, मेरा देश थीम पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को जिले भर के तीन हजार से अधिक परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में निबंध व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर निबंध लिखे। साथ ही आजादी के वीरों को नमन किया। विजयी प्रतिभागियाें को मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



जीजीआईसी सभागार में निबंध व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत तमाम स्लोगन लिखे। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस समेत तमाम आजादी के नायकों के संघर्ष पर निबंध लिखे। प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह ने छात्राओं की हौसलाअफजाई की। रामसनेहीघाट के कंपोजिट विद्यालय तासीपुर में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के जीवन पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा छह से आठ के बच्चोें ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ के छात्र अनमोल गिरी, द्वितीय स्थान कक्षा सात की छात्रा महिमा और तृतीय स्थान कक्षा आठ की छात्रा भारती ने प्राप्त किया। बदोसराय इंटर कॉलेज के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


निंदूरा क्षेत्र के ढकोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगाेली सजाई गई और बच्चों को आजादी से जुड़े रोचक किस्से सुनाए गए। हैदरगढ़ के गोतौना प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में अखिलेश प्रथम, सोनाली द्वितीय व दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बारवां पूर्व माध्यमिक में कक्षा छह के अखिलेश प्रथम, सोनाली द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक विद्यालय बड़वल में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में छात्राओं ने कविता सुनाई। मसौली के केजीबीवी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed