फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Salary of 161 head teachers stopped due to negligence in DBT

Barabanki News: डीबीटी में लापरवाही पर 161 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Tue, 06 Aug 2024 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Salary of 161 head teachers stopped due to negligence in DBT
- दो दिन में शतप्रतिशत बच्चों को यूनीफार्म मिलना चुनौती
विज्ञापन

- प्रतिकूल प्रवृष्टि दिए जाने की चेतावनी से शिक्षकों में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। डायरेक्ट बेनफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतना परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ा। इसे काम काज में शिथिलता मानते हुए बीएसए संतोष देव पांडेय ने सोमवार देर शाम जिले के 161 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि सात अगस्त तक बच्चों को ड्रेस वितरण की प्रक्रिया पूरी न होने पर सभी को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाएगी। इससे शिक्षकों में हड़कंप है।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को यूनीफार्म, जूता मोचा, बैग आदि का 1200 रुपये सरकार अभिभावकों के खाते में देता है। इसे लेकर हुई समीक्षा में जिले के 161 स्कूलों में अभिभावकों व बच्चों के आधार व अन्य कार्रवाई पूरी न होने के कारण बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा नहीं पहुंच पाया है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि ब्लॉक बनीकोडर के 14, बंकी के छह, बंकी सिटी के तीन, दरियाबाद के छह, देवा के दो, फतेहपुर का एक, हैदरगढ़ के 18, हरख के 22, मसौली के छह, निंदूरा के 23, पूरे डलई के 18, रामनगर के तीन, सिद्धौर के आठ, सिरौलीगौसपुर के एक व सूरतगंज के 12, त्रिवेदीगंज के 18 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

..

95 स्कूलों में मात्र 20 से 39 फीसदी उपस्थिति
विभागीय समीक्षा में पाया गया कि जिले के 95 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें 40 फीसदी से कम बच्चे उपस्थित हो रहे हैं। इन सभी के प्रधानाध्यापक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने बताया कि इस मामले में बंकी, सिरौलीगौसपुर व हरख के एक-एक, बनीकोडर व दरियाबाद के नौ-नौ, देवा के दो, फतेहपुर के तीन, हैदरगढ़ के 12, मसौली के पांच, निंदूरा के आठ, पूरे डलई के छह, रामनगर के नौ, सिद्धौर के सात, सूरतगंज के 14, त्रिवेदीगंज के आठ स्कूल कार्रवाई के घेरे में हैं। सिरौलीगौसपुर के नामीपुर गांव के स्कूल में 20.41 व रामनगर के हरिनरायणपुर के 20.83 प्रतिशत बच्चे ही उपस्थित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed